{"_id":"6ac7ff57cb40fefbe7009300","slug":"youths-body-found-in-field-murder-alleged-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181273-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Fri, 09 Oct 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला के बिहुरा गांव निवासी किशोरी लाल वर्मा के पुत्र निर्मल कुमार (25) का शव बृहस्पतिवार सुबह रामनगर के मधवापुर गांव जाने वाली सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। पास में बाइक भी उल्टी पड़ी थी।
सीने पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने 50 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस प्रथमदृष्टया इसे हादसा मान रही है। बाइक की डिग्गी से शराब की बोतल भी मिली है।
परिजनों के अनुसार निर्मल धान काटने वाली कंबाइन मशीन ठेके पर चलवाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे वह रामनगर के कड़ाकापुर मशीन लेकर गए थे। रात में घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने मधवापुर गांव के बाहर सड़क किनारे उनका शव देखा। ।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई अधिवक्ता संदीप वर्मा और बहनोई अशोक कुमार ने बताया कि निर्मल की सोने की चेन और 50 हजार रुपये गायब हैं। उन्होंने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई। परिजनों के मुताबिक निर्मल की शादी तीन साल पहले हुई थी। एसएचओ अरुण सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि जांच की जा रही है।