{"_id":"623cc559d7ec2663d3687828","slug":"youth-shot-during-clash-for-wall-barabanki-news-lko6229972158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहन विवाद में युवक के हाथ में लगी गोली, चाचा समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहन विवाद में युवक के हाथ में लगी गोली, चाचा समेत चार नामजद
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई, जो उसके हाथ पर गोली लगी। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चाचा व उसके रिश्तेदार समेत चार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।
मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के बबुरिया गांव का है। यहां के निवासी मनीष ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका चाचा गोकरन से लंबे समय से सहन की भूमि का विवाद चल रहा है। सुलह-समझौते के बाद बुधवार को दोनों लोग अपने-अपने हिस्से की दीवार बना रहे थे।
बुधवार की रात उसका भाई संदीप चाचा के हिस्से में उठ रही दीवार देखने गया। इसी दौरान चाचा गोकरन ने अपने रिश्तेदार कामता, साजन व हरिनाम के साथ उसके अभद्रता की। यहीं नहीं भाई संदीप पर फायर झोंक दी। गोली हाथ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर घर के लोग दौड़े, तब तक हमलावर भाग निकले। सूचना पर जांच करने पहुंची मित्तई चौकी पुलिस ने घायल संदीप को सीएचसी देवा में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
मनीष की तहरीर पर पुलिस ने चाचा गोकरन समेत चार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। सीओ आतिश कुमार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में युवक को गोली मारने की शिकायत मिली है। युवक के चाचा समेत चार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।