फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth killed, dead body thrown in sack

युवक की हत्या, बोरे में भरकर फेंका शव

Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, dead body thrown in sack
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर नदी किनारे जंगल में फेंक दिया गया। अपहरण की आशंका पर पुलिस ने केेस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया और रविवार देर शाम पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी अनिकेश उर्फ शिवम (18) बीती 15 अक्टूबर की शाम चंदौली स्थित अपनी दुकान पर सो रहा था। वह रात में यहीं से लापता हो गया था। रविवार को पिता ने अपहरण की आशंका की तहरीर दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। कॉल डिटेल के आधार पर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस को अहम सुराग मिले।
विज्ञापन

रविवार शाम एएसपी पूर्णेंदु सिंह, सीओ सिटी नवीन सिंह व जहांगीराबाद थानाध्यक्ष विनोद यादव ने रेठ नदी के चिलहटा घाट के निकट हड़ियाकोल के जंगल में बोरे में भरकर फेंके गए शव को बरामद कर लिया। सीओ सिटी नवीन सिंह ने बताया कि वारदात के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। युवक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed