फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies in suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 30 May 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
देवीगंज (बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में युवक की मौत की सूचना मिलते ही मायके से ससुराल पहुंची पत्नी ने भाभी व उनके परिवारीजनों पर पति की हत्या करने का आरोप लगा शव का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामला असंद्रा थाना क्षेत्र की दिलावलपुर चौकी के रतौली गांव का है। यहां के निवासी उमेश सिंह का विवाह अमेठी जिले के शुक्लबाजार निवासी पूजा सिंह से हुआ था। मगर, पति के अपनी भाभी से नाजायज संबंध होने से नाराज पत्नी पूजा काफी समय से अपने मायके में जाकर रहने लगी। इसी बीच उमेश की भाभी ने उसके हिस्से की बेशकीमती जमीन अपने नाम वसीयत करा ली।
विज्ञापन

शनिवार की रात उमेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर रविवार की सुबह उसकी पत्नी पूजा अपने परिवारीजनों के साथ गांव पहुंची तो देखा की पति के अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। इस पर उसने दिलावरपुर चौकी पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या का आरोप जिठानी व उनके परिवारीजनों पर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बिना पोस्टमार्टम शव का अंतिम संस्कार रोकने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूजा ने पुलिस को दी तहरीर के जरिये बताया है कि उसके पति के भाभी से नाजायज संबंध थे। इससे नाराज होकर वह अपने मायके में रहती थी। इसी बीच जिठानी ने पति के हिस्से की जमीन की वसीयत कराने के बाद उसकी हत्या कर दी।
दिलावरपुर चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश यादव ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। परिवारीजनों के अनुसार उमेश कई दिनों से बीमार चल रहा था जिसका इलाज चल रहा था।

असंद्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पत्नी के आरोप निराधार हैं। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed