{"_id":"67af9e1922d71dd5b1007527","slug":"youth-dies-in-road-accident-one-serious-barabanki-news-c-315-1-brp1007-133354-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर
Sat, 15 Feb 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
सुमित कुमार (फाइल फोटो)
बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
लखनऊ के चिनहट कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोयला निवासी सुमित कुमार बिहार के भेलवीवाड़ा निवासी राहुल के साथ अपने घर जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे देवा-चिनहट मार्ग पर बरेठी चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे सुमित (22) की मौके पर मौत हो गई जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे देवा सीएचसी ले गई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बड़े भाई तुलसीराम ने बताया कि सुमित रामनगर स्थित एक भट्ठे पर मजदूरी का काम करते थे। दोनों बृहस्पतिवार रात पुलिस से सूचना मिली कि सुमित की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुमित की पत्नी अर्चना और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।