{"_id":"6ae64934b9ec98b1fc0cc8b1","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-machine-barabanki-news-c-315-1-brb1027-183297-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झटका मशीन से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झटका मशीन से युवक की मौत
Sun, 01 Nov 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज।
गांव में शुक्रवार शाम फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाई गई झटका मशीन की चपेट में आने से 32 वर्षीय प्रभात की मौत हो गई। परिवार ने फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में मशीन लगाई थी। प्रभात किसी काम से खेत गया था। इसी दौरान वह मशीन के तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवारजन ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभात की मौत से पत्नी और दो मासूम बेटियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। सीओ समीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।