{"_id":"60d4d2408ebc3e342479c3b8","slug":"youth-died-barabanki-news-lko583997315","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन लेते समय युवक पर गिरी बोरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन लेते समय युवक पर गिरी बोरी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। राशन की दुकान पर राशन लेने गए एक युवक के ऊपर बोरियों की छल्ली गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा उसे आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर का है। यहां के कोटेदार द्वारा बृहस्पतिवार को राशन का वितरण किया जा रहा था। उसी दौरान राशन लेने आए ग्राम चौधरी पुरवा मजरे टिकरा पट्टी निवासी प्रमोद कुमार (43) के ऊपर राशन भरवाने के वक्त लापरवाही से चावल की बोरियों की लगी छल्ली भरभरा कर गिर गई।
इस घटना में वह बोरियों के नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहां मौजूद ग्रामीण घायल प्रमोद को लेकर मैंनाहार गांव में प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय उप निरीक्षक त्रियुगी नारायण तिवारी ने बताया कि वहां से परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। एसआई ने बताया कि परिजनों ने किसी के विरुद्ध कोई शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई होगी।
कार्डधारकों ने किया विरोध प्रदर्शन
त्रिवेदीगंज। कोटे की दुकान से निशुल्क राशन वितरण में पैसा लिए जाने पर आक्रोशित कार्डधारकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी पर पूर्ति निरीक्षक ने फोन पर कार्रवाई का भरोसा दिला लोगों को शांत किया। बृहस्पतिवार को लोनीकटरा थाना क्षेत्र के खेमीपुर पंचायत में कोटे की दुकान से अनाज वितरण किया जा रहा था।
इस दौरान कोटेदार द्वारा निशुल्क मिलने वाले अनाज के बदले रुपये लिए जाने पर ग्रामीण भड़क गए और मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव के कार्डधारक रामेश्वर, उत्तम, राजेन्द्र, श्रीपाल, भानू, कुंवारे, रामप्रकाश ने कोटेदार द्वारा निशुल्क राशन का रुपया वसूलने की शिकायत की। पूर्ति निरीक्षक ने फोन पर बात कर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।