फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   youth and old aged farmer died due to electric shock in field

करंट की चपेट में आकर किशोर व अधेड़ की मौत

Wed, 17 Aug 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
youth and old aged farmer died due to electric shock in field
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव में मंगलवार सुबह पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। चकमार्ग व खेत पर टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर किशोर व अधेड़ की मौत हो गई। एक साथ दो मौतों की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के ददौरा गांव से लालूपुर जाने वाले चकमार्ग के किनारे से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सोमवार की शाम आंधी पानी के दौरान यूकेलिप्टस का पेड़ इस लाइन पर गिरने से तार टूट कर चक मार्ग व खेत पर टूट कर गिर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पावर कॉरपोरेशन को दी। लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचना तो दूर बिजली आपूर्ति तक नहीं बंद की गई। ऐसे में मंगलवार को खेत में मवेशी हांकने गए ददौरा गांव निवासी देशराज (50) खेत में टूटे पड़े तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

देशराज को तड़फता देख वहां मौजूद गांव के ही किशोर लवकुश (15) को लगा कि वह पेड़ की डाल में फंस गया है। इस पर किशोर ने देशराज का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की मगर वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दोनों के शव देखे तो दंग रह गए। खबर पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन बिलख पड़े। ग्रामीण पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही से काफी आक्रोशित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही सीओ बीनू सिंह व थाना प्रभारी संतोष सिंह पुलिस बल के साथ ददौरा पहुंच गए। आनन फानन दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने मामला शांत कराया। मृतक देशराज के भाई हंसराज ने पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाल संतोष कुमार सिंह को तहरीर दी।

तहरीर में कहा गया है कि, ग्रामीणों ने लाइनमैन से लेकर पावर हाउस तक फोन मिलाया मगर किसी ने रिसीव नहीं किया। आधे गांव में जर्जर तारों व खंभों के सहारे बिजली आपूर्ति करके लोगों की जान खतरे में डाली जा रही है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, तहरीर पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed