{"_id":"63680507765bcb517471df37","slug":"young-man-hanging-on-the-noose-after-taking-out-the-family-barabanki-news-lko655941593","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वालों को बाहर कर फंदे पर लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर वालों को बाहर कर फंदे पर लटका युवक
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा थाना क्षेत्र के बरगदहा गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने पत्नी समेत सभी परिजनों को घर से बाहर कर दिया। इस दौरान युवक ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने विरोध के बीच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार, सुबेहा थाना क्षेत्र के बरगदहा मजरे मोहिउद्दीनपुर सराय गांव निवासी प्रदीप शुक्ला (26) के परिवार में पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है। रविवार को किसी बात को लेकर पत्नी सीमा से विवाद हो गया था। पिता राधेश्याम व अन्य परिजनों ने समझाने की कोशिश की मगर युवक गुस्से में था। उसने पत्नी समेत सभी परिजनों को घर से बाहर करते हुए अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
परिजनों ने सोचा कि गुस्सा उतरने के बाद दरवाजा खुलेगा लेकिन नहीं खुला। इस दौरान दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर पहुंचे तो प्रदीप का शव फंदे से लटका था। उसने बक्से पर चढ़कर साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो पत्नी व अन्य परिजनों ने विरोध किया मगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबेहा के थाना प्रभारी संजीत सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
भाई से हुआ था साली का विवाह
मृतक प्रदीप के साली का विवाह प्रदीप के छोटे भाई प्रवीन के साथ हुआ था। प्रदीप के दो बच्चे हैं। हालांकि भाई व साली के बीच तालमेल नहीं बैठने पर संबंध विच्छेद होने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, प्रदीप के घर में होने वाला झगड़ा कुछ दिल पहले थाने तक भी पहुंचा था।