{"_id":"6aa198d1309fdcf79b02f05b","slug":"choriari-bridge-completely-submerged-traffic-stopped-barabanki-news-c-315-1-brp1006-178974-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चोरियारी का पुल पूरी तरह डूबा, आवागमन पर राेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चोरियारी का पुल पूरी तरह डूबा, आवागमन पर राेक
Wed, 09 Sep 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
बेलहरा। सूरतगंज क्षेत्र में चोरियारी नदी के उफनाने से बेहड़ा गांव के पास बना रपटा पुल दूसरे दिन बुधवार को पूरी तरह पानी में डूब गया है। सुबह पुल पर भरे पानी से गुजर रहे वाहनों को देखकर प्रशासन हलकान रहा। ऐसे में हादसे की आशंका को देखते हुए पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन रोका गया। साथ ही मौके पर दो नाव और राजस्व-पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।
यह पुल बेलहरा से सीतापुर के रामपुर मथुरा को जोड़ने वाले मार्ग पर है। लखीमपुर से आए पानी के कारण मंगलवार को पुल डूब गया था। रात में जलस्तर और बढ़ने से नदी के दोनों किनारों पर खेत भी जलमग्न हो गए। इसे लेकर बेहड़ा, कहारन पुरवा, चौकी पुरवा, जगनपुरवा, पतौजा, किशुनीपुर, मक्का पुरवा, खबहेपुरवा, भनीयापुर, फतेहपुरवा, बेदौरा, टपरा, नरेपुरवा, धनवलिया, नहरवल, भगियापुर, टपरी, भीखमपुर और धरथरिया सहित करीब दो दर्जन गांवों में पानी के फैलाव का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि दो लेखपालों और पुलिसकर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। (संवाद)