{"_id":"57f3f08e4f1c1b9b0626f596","slug":"young-girl-wound-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने छात्रा को मारी टक्कर, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। लोगों ने घायल छात्रा को जिला अस्पाल में भर्ती कराया।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा निवासी आशा (16) पुत्री सुरेंद्र कुमार कक्षा 12 की छात्रा है। वह मंगलवार सुबह साइकिल से जहांगीराबाद स्थित जनता इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी।
तभी पीछे से ईंट लादकर बाराबंकी की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में छात्रा दूर जाकर गिरी। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के किनारे पलट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
लोगों ने छात्रा के परिवारीजनों को सूचना देने के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। छात्रा के परिवारीजनों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की।