फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   You will yearn for heaven if parents cry...

Barabanki News: तरस जाओगे जन्नत को अगर मां-बाप रोएंगे...

Tue, 14 Mar 2023 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Mar 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
You will yearn for heaven if parents cry...
बेलहरा (बाराबंकी)। सूफी संत हजरत अजीद खारह उर्फ बाजिद बाबा के सालाना उर्स के मौके पर बखरिया टोला में आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। रविवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में शायरों ने अपने कलाम व गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



मुशायरे का आगाज शायर वसीम रामपुरी ने नात पाक पढ़कर किया। जमील अख्तर जैदपुरी ने पढ़ा, मंदिर में भजन और हैं मस्जिद में अजानें, दुनियां में देश की पहचान यही है। हस्सान साहिर फतेहपुरी ने पढ़ा, लब कुशाई की जरूरत भी है जुल्म जबर पर, तू भी मुजरिम समझा जाएगा अगर खामोश है।
विज्ञापन



वसीकुर्रहमान शफक ने पढ़ा, परिंदे ने एक दिन शिकारी से पूछा, मैं कैद हूं जबकि खता कुछ भी नहीं है। वसीम रामपुरी ने सुनाया, ये हश्र है यहां पर कोई एक नेकी नहीं देगा, यहां पर बाप से बेटे का रिश्ता टूट जाता है। कवि मोहन मुंतजिर ने कहा, तरस जाओगे जन्नत को अगर मां-बाप रोएंगे, किसी लड़की की खातिर भूलकर भी जान मत देना।
विज्ञापन
विज्ञापन



वसीम मंजर गोरखपुरी ने पढ़ा, कल तक जो गजल कैद थी रुखसार व जुल्फ में, अब फिक्र महजबीन से बाहर निकल गई। मुशायरे का संचालन जमील अख्तर जैदपुरी ने किया। मुशायरे के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी का स्वागत शाहिद अली सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed