फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wounded by road pits

सड़क के गड्ढे दे रहे जख्म, जिम्मेदार उदासीन

Thu, 08 Oct 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wounded by road pits
बाराबंकी में जर्जर गड्ढों में परिवर्तित हो गया छाया चौराहे से राजकमल पैलेस जाने वाला मार्ग। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। शहर की सड़कों की हकीकत नगर पालिका के गड्ढामुक्त अभियान की पोल खोल रही है। टूटी सड़कें अधिकारियों को मुंह चिढ़ा रही हैं। जर्जर सड़कें पैदल, साइकिल, रिक्शा, स्कूटर, बाइक से चलने वालों को हर रोज जख्म दे रही हैं लेकिन, अधिकारी उदासीन हैं। शहर में कई मोहल्लों के मार्गों का हाल बेहद खराब है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पीरबटावन जाने वाली सड़क में कई जगह गड्ढे हैं। गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, जिसकी वजह से आए दिन लोग जख्मी होते हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में बड़े-छोटे वाहनों का आवागमन रहता है। ईदगाह रोड की हालत तो बेहद खराब है। कई जगह गड्ढे हैं। राजकमल मार्ग कई वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है।
विज्ञापन

यहां के निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजकमल रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है। जगह-जगह गड्ढों से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क बनाना तो दूर नगर पालिका ने इसकी मरम्मत कराना भी मुनासिब नहीं समझा। अफसरों की बेपरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू का कहना है कि पीरबटावन जाने वाले इस रोड की छोटी गिट्टियां गायब हो गई हैं। अब तो बड़ी गिट्टियां दिखाई दे रही हैं। इन गड्ढों में फंसकर अक्सर लोग चोटिल हो जाते हैं। कई बार शिकायत भी की गई लेकिन नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया। गड्ढों के कारण इस रास्ते से निकलना आसान नहीं है।

मोहम्मद अशफाक ने बताया कि ईदगाह जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। कई जगह सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। उखड़ी गिट्टियों से लोगों के वाहन आए दिन फिसल जाते हैँ। कई बार लोगों ने गड्ढे पाटने की कोशिश की लेकिन फिर पहले जैसी स्थिति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed