फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Work intensified to stop erosion near Telwari village

तेलवारी गांव के पास कटान रोकने का काम तेज

Sun, 11 Jul 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Work intensified to stop erosion near Telwari village
कोटवाधाम (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र सिरौलीगौसपुर के तेलवारी गांव में हो रही कटान की खबर अमर उजाला में रविवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद गांव पहुंचे बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी कटान को रोकने का काम तेजी से फिर शुरू करा दिया है। अब बाढ़ खंड बांस की बड़ी कैरेट बनाकर उसमें ईंट की बोरी डाल रहे हैं जिससे कटान सीधे गांव की तरफ न बढ़ पाए।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि नदी का पानी जैसे ऊपर आता है, नदी कटान शुरू कर देती है और ऊपर किये गए काम को नीचे दबा ले जाती है। इसलिए इस बार बांस की बड़ी-बडी कैरेट लगाकर वही काम किया जा रहा है जिससे जलस्तर बढ़ने व घटने पर किये गए कार्य का ज्यादा हानि न हो।
विज्ञापन

उधर कटान रुकने के बाद तेलवारी गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। गांव में हो रही सरयू नदी की कटान से गांव के पास कई मीटर जमीन नदी में कट गई है। नदी जहां पर दूर दिखती थी अब वो गांव के एकदम करीब आ गई है। इसके चलते लोगों में भय व्याप्त है। कटान को रोकने में अधिकारियों की मदद में यहां के ग्रामीण भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि सभी अधिकारियों को कटान पर ध्यान रखने के लिए आदेशित कर दिया गया है और सभी कर्मचारी कटान रोकने के कार्य को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed