{"_id":"5eb835438ebc3e90ad2903e4","slug":"women-hangs-self-along-with-child-barabanki-news-lko5210418196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद मासूम बेटी के साथ महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद मासूम बेटी के साथ महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज(बाराबंकी)। पति से हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपनी आठ माह की मासूम बेटी के साथ फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बेडौरा गांव निवासी रूबी(25) पत्नी अनिल ने शनिवार की देर रात अपनी आठ माह की बेटी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि रात में दंपती के बीच पारिवारिक बातों को लेकर काफी देर तक विवाद होता रहा। इसके बाद जब पति घर से बाहर निकल गया तो रूबी ने रस्सी लेकर पहले अपनी बेटी को फांसी के फंदे से लटका दिया व बाद में खुद भी लटक गई। इस बीच जब परिवारीजनों व ग्रामीणों को इसके बारे में पता लगा तो महिला व बच्ची को आनन फानन में फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार साल पहले रूबी का विवाह किया गया था। रूबी का मायका नरदही गांव का है। जानकारी पर इनके पिता छेदालाल भी मौके पर पहुंचे है। इस घटना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के पति व ससुर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बताया पारिवारिक विवाद का मामला है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।