फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   women died

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
women died
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बैलामऊ गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार सुबह घर में ही फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व देवर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के अकोहरा गांव निवासी दिलीप कुमार ने दोपहर में दी गई तहरीर में बताया कि उसने तीन वर्ष पहले अपनी बेटी वंदना (22) का विवाह बैलामऊ गांव निवासी सूरज के साथ किया था। उसके बाद दहेज कम मिलने को लेकर ससुरालीजन उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। होली पर बेटी घर आई थी। इस बात को लेकर परेशान थी।
विज्ञापन

सोमवार को उसका दामाद घर आया था और उसकी बेटी को अपने साथ लेकर चला गया था। शुक्रवार सुबह बेटी के ससुराल वालों ने बेटी के आत्महत्या करने की सुचना दी। घर पहुंचने पर बेटी का शव कमरे में पड़ा मिला। उसके गले में निशान थे। उसकी बेटी की हत्या कर पति सूरज व देवर ललित ने शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दिनेश दूबे ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की तो फोरेंसिक टीम भी पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना ने बताया कि मृतका के पिता दिलीप की तहरीर पर पति व देवर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फंदे से लटकी मिली युवक की लाश
असंद्रा। शहर से गांव आए एक युवक का शव शुक्रवार को घर के अंदर फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर पहुंची असंद्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरब बेलाव गांव का है। यहां के निवासी रामफेर रावत का पूरा परिवार लखनऊ में रहता है।
बृहस्पतिवार की शाम उसका बेटा दिलीप रावत (30) अपने गांव आया था। शुक्रवार को परिवारीजनों ने उसे कई बार फोन किया। मगर, उसका फोन नहीं उठा। इस पर परिवारीजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने गांव में ही रहने वाले भतीजे देशराज को फोन किया।

पुलिस के मुताबिक, देशराज पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद था। उसे तोड़कर अंदर पहुंचा तो दिलीप का शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद कोहराम मच गया। एसओ ध्यानेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed