फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   women died

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला की मौत

Sun, 07 Mar 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
women died
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस व ट्रक। - फोटो : BARABANKI
कुर्सी (बाराबंकी)। आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से खेतों में बकरी चरा रही एक बुजुर्ग महिला उसी के नीचे दब गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को आननफानन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के तरावां गांव निवासी मखाना (65) पत्नी शनिवार शाम गांव बाहर खेतों में अपनी बकरियों चराने ले गई थी। शाम करीब पांच बजे गांव का ही निवासी अंकित कुमार अपने खेत से आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर आलू स्टोर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया खेत में धंस गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

इस दौरान खेतों में बकरी चरा रही मखाना इसी ट्रॉली के नीचे दब गई। ट्रॉली पलटता देख खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आननफानन ट्रॉली को सीधा कर महिला को बाहर निकाला। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसे सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दो कांवड़िया समेत तीन घायल
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकलिया निवासी रामतीरथ बाइक से सहादतगंज स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गया था। वापसी में सफदरगंज थानांतर्गत रामपुर कटरा के निकट गड्ढ़े में बाइक चली जाने पर वह गिर गयी जिससे बाइक सवार रामतीरथ के सिर में गंभीर चोट लग गई। एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया।
हालत ठीक न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी घटना में हाईवे पर कांवड़ लेकर लोधेश्वर जा रहे दो कांवड़ियों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे कानपुर देहात के ग्राम सेवली निवासी दिव्यांशु यादव व रविशंकर को आंशिक चोट आई हैं। एम्बुलेंस से दोनों कांवड़ियों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया गया है।

खड़ी बस में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दोनों पलटे
लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर शनिवार की सुबह सब स्टेशन के निकट पहले से खड़ी एक खराब रोडवेज बस में ट्रेलर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन सड़क से नीचे खड्डे में जा गिरे। इस हादसे में ट्रक के केबिन खलासी अमित कुमार थाना व कस्बा नगरा जिला बलिया को निकालकर सीएचसी भेजा जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed