{"_id":"57effb294f1c1bce4b57486c","slug":"woman-died-from-dengue-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से महिला की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से महिला की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उपचार के लिए परिवारीजनों ने निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा निवासी बाबूलाल की पत्नी श्यामा देवी (65) की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। पुत्र उमेश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। कई चिकित्सकों को दिखाया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रहा था। चिकित्सकों द्वारा कराई गई जांच में डेंगू पाए जाने पर लखनऊ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की भोर उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं लखपेडाबाग निकट बडे़ल पुलिस चौकी निवासी राहुल शुक्ला पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे परिवारीजनों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि होने पर लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। यहीं के निवासी सत्येन्द्र में भी डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने डेंगू से हुई मौत की जानकारी से इंकार किया है।