{"_id":"57852b2b4f1c1b904913d83f","slug":"woman-committed-to-suiside","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाई
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
एक विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के मायके वालों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
कुर्सी थाना क्षेत्र के मोलनिया गांव की रहने वाली रूपा (25) पत्नी रमाशंकर ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों को जब इस बात का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव में चर्चा है कि विवाहिता व उसके पति में आए दिन विवाद हुआ करता था, जिसके कारण महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इस घटना में मृतका के मायके की ओर से ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। एसओ राकेश गुप्ता का कहना है कि पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन