{"_id":"6a4ffe1b307d697ac202b685","slug":"wires-snapped-due-to-strong-winds-25-lakh-people-faced-a-power-crisis-barabanki-news-c-315-1-brp1005-173658-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज हवा से टूटे तार, ढाई लाख लोगों ने झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज हवा से टूटे तार, ढाई लाख लोगों ने झेला बिजली संकट
Fri, 10 Jul 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश और तेज हवाओं के बीच बिजली व्यवस्था पर दोहरी मार पड़ी। कहीं पेड़ों की डाल गिरने से तार टूटे तो कहीं चोरों ने बिजली के तार काटकर गांवों को अंधेरे में धकेल दिया। शहर की कई कॉलोनियों में डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही जबकि रामसनेहीघाट क्षेत्र में करीब 200 गांवों के ढाई लाख लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
वहीं हैदरगढ़ के खरसतिया गांव में चोर 10 खंभों का तार काट ले गए, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। शहर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। तेज हवा के चलते तार पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे लाइन ब्रेकडाउन हो गई।
इसके कारण नहर कॉलोनी, प्रीति विहार कॉलोनी, पुलिस लाइन, कंपनीबाग, नेहरू नगर, घोसियाना और सत्यप्रेमी नगर सहित कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर फाॅल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के कारण बिजली व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। बिजली उपखंड रामसनेहीघाट में बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जगदीशपुर गांव में फाॅल्ट आने और लम्बावा गांव में बिजली तारों पर पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गए। इसका असर रामसनेहीघाट और दुलहदेपुर पावर हाउस से जुड़े कई फीडरों पर पड़ा।
सनौली, जैदपुर, हथौधा, कोटवासड़क और भीखरपुर फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न आने से ग्रामीणों को गर्मी और उमस में परेशान होना पड़ा। चुरई, मोहम्मदपुर कीरत, बैस पुरवा, किटोली, पहरूपुर, लालपुरवा, गौरवा, उमरापुर, खेवराजपुर, पिपरिहा, बीर, खेवली, कोटवासड़क, गाजीपुर, पडेकपुरवा, रेहरिया और असेना समेत कई गांवों में लोग बिजली का इंतजार करते रहे।
शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों की डाल टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गई थीं। अब बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
तार काट ले गए चोर, अंधेरे में खरसतिया गांव
हैदरगढ़ के खरसतिया गांव में बिजली संकट का कारण बारिश नहीं बल्कि चोरी बनी। पांच जुलाई की रात चोरों ने प्रदीप सिंह के ट्यूबवेल से राजू त्रिपाठी के मकान तक लगे करीब 10 खंभों के बिजली तार काट लिए। तार चोरी होने से गांव का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन और पुलिस को मामले की जानकारी दी है। तार कटने के बाद बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।