फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Will not allow partition of the country on religious grounds: UP BJP Chief Bhupendra Singh Chaudhary.

Barabanki News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- धार्मिक आधार पर नहीं होने देंगे देश का विभाजन

Sun, 02 Oct 2022 01:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 02 Oct 2022 01:35 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा अंत्योदय से राष्ट्रोदय का सपना साकार करने में जुटी है। हम धर्म के आधार पर देश का बंटवारा नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Will not allow partition of the country on religious grounds: UP BJP Chief Bhupendra Singh Chaudhary.
बाराबंकी शहर स्थित जेब्रा पार्क का लोकार्पण करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व अन्य। - फोटो : BARABANKI

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा के लिए काम करती है। धार्मिक आधार पर देश का विभाजन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा, इसलिए अनुच्छेद 370 को हटाया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा में सामाजिक कार्यों के जरिए भाजपा कार्यकर्ता गांव, मोहल्ले व घर-घर जाकर सेवा कार्यों में जुटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को जेब्रा पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम व लोकार्पण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय से राष्ट्रोदय का सपना साकार करने में भाजपा जुटी है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति से एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प पूरा हुआ। करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसने वाली अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण प्रगति पर है। मोदी सरकार के कड़े व ऐतिहासिक फैसलों ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। सपा शासनकाल में गुंडों और माफिया का बोलबाला था, जबकि योगी सरकार में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था ने अपराधियों के हौसले पस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश व राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, शरद अवस्थी, बैजनाथ रावत आदि मौजूद रहे।


परिवारवाद का सबसे बड़ा उदाहरण सपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा मुलायम से लेकर अखिलेश तक सीमित होकर रह गई है। इससे बड़ा परिवारवाद का उदाहरण और क्या हो सकता है। जबकि भाजपा में परिवारवाद नहीं आरक्षण है, यहां किसी को कोई भी पद दिया जा सकता है। एक सवाल के जवाब में कहा कि समाज विरोधी कार्य जो करेगा, सरकार उससे सख्ती से निपटने के लिए तैयार है। पहले सपा की सरकार में सांप्रदायिक दंगे हुआ करते थे, लेकिन योगी राज में कानून का राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed