फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   When the dead body arrived from Haridwar, the family broke down

Barabanki News: हरिद्वार से पहुंचा शव तो बिलख पड़ा परिवार

Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
When the dead body arrived from Haridwar, the family broke down
बड्डूपुर (बाराबंकी)। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर की सीढि़यों पर भगदड़ की घटना में जान गंवाने वाले बड्डूपुर थाने के मौलाबाद के किसान वकील वर्मा का शव सोमवार को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। बेटे श्यामू वर्मा ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। वकील की पत्नी का इलाज ऋषिकेश के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मौलाबाद गांव से कुल 16 लोग 25 जुलाई को हरिद्वार दर्शन के लिए रवाना हुए थे। इनमें वकील वर्मा, इनकी पत्नी उर्मिला (48), फूलमती, बेचेलाल (51), सुनील कुमार (38), बाबूलाल, श्री प्रकाश (58), कन्हैयालाल (40), दूधनाथ (68), गंगाराम की 40 वर्षीय पत्नी, राम आशिष की 45 वर्षीय पत्नी समेत 16 लोग शामिल थे। 27 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे सभी लोग मनसा देवी मंदिर के दर्शन के लिए निकले।
विज्ञापन

दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई, जिसमें दबकर वकील की मौत हो गई। उत्तराखंड सरकार ने एंबुलेंस से वकील का शव बाराबंकी रवाना किया। सोमवार को शव पहंचा तो पुत्र श्यामू (26), शुभम (15) आकाश (13) व पुत्र बबली (17) का रोकर बुरा हाल हो गया। दो दिन से मृतक के परिवार में चूल्हा नहीं जला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed