फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   When e-rickshaws started running on the route, the traffic system became better

Barabanki News: रूट पर दौड़े ई रिक्शा तो दुरुस्त बनी ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
When e-rickshaws started running on the route, the traffic system became better
बाराबंकी। शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ा रहे बेलगाम ई-रिक्शा चालकों पर लगाम कसने से आवागमन काफी सुलभ हुआ है। यातायात पुलिस की सख्ती से बेतरतीब दौड़ने वाले ई रिक्शा चालक अब निर्धारित रूट पर ही चलने के साथ ही सड़क किनारे खड़े हो रहे हैं। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त बनने के साथ ही लोगों को जाम की परेशानी से भी छुटकारा मिलने से राहत मिली है।
विज्ञापन

ई रिक्शा के बेतरतीब संचालन के कारण परेशानी बन रही जाम की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उजागर किया था। इसका संज्ञान लेते हुए शनिवार को यातायात विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। नाका चौराहा हो या पटेल तिराहा, तेज धूप के बावजूद चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही बेलगाम फर्राटा भरते ई रिक्शा चालकों की धरपकड़ में जुटे दिखे। ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के चलते प्रमुख चौराहों पर ई रिक्शा काफी कम संख्या में दौड़ते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही शहर की यातायात व्यवस्था बदली दिखी। ई रिक्शा चालकों पर लगाम कस शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की कमान एसआई रामयतन यादव ने संभाली। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने पटेल तिराहे पर यातायात सुगम बनाने के लिए ई-रिक्शा चालकों का ठहराव नहीं होने दिया। नाका चौराहे पर भी ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखी। इस दौरान जैसे ही कोई ई रिक्शा चालक चौराहे पर रुकता वहां ट्रैफिक पुलिस पहुंच जाती। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था को जाम मुक्त व सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed