{"_id":"67fd5a4892a69ea298044e87","slug":"wheat-purchase-gained-momentum-due-to-relief-in-verification-barabanki-news-c-315-1-slko1014-137182-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सत्यापन में राहत से गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सत्यापन में राहत से गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार
Tue, 15 Apr 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के दौरान सत्यापन में मिली छूट से सरकारी गेहूं की खरीद अब रफ्तार पकड़ने लगी है। इसके चलते ही बीते दो दिनों के दौरान करीब 2600 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। हालांकि बारिश की वजह से आवक में कमी आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो दिन बाद गेहूं की आवक और तेज होगी। उधर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने सोमवार को नवीन मंडी समेत सात गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया तथा मोबाइल खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया।
जिले में 17 मार्च से 11 अप्रैल तक मात्र 11 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। इस बीच शासन ने गेहूं बेचने के दौरान अभिलेखों के सत्यापन की बाध्यता को खत्म करने का निर्देश जारी किया। इसके बाद 13 अप्रैल को 1800 क्विंटल और 14 अप्रैल को 800 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। सोमवार को नवीन मंडी गेहूं खरीद केंद्र पर गेहूं लेकर आए किसान महेश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेश से किसानों को काफी राहत मिली है अभिलेखों के सत्यापन से छुटकारा मिलने से किसानों की परेेशानी काफी हद तक दूर हुई है।
उधर जिला विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने नवीन मंडी में संचालित पांच गेहूं खरीद केंद्रों के साथ जेवली और मसौली में संचालित केंद्रों को देखा। मंडी में मौजूद केंद्र प्रभारी अनूप वर्मा, गीता कुलश्रेष्ठ, दीपिका आदि को मोबाइल गेहूं खरीद करने के निर्देश देते हुए कहा कि गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करें और उनके घर से ही गेहूं की खरीद की जाए।