फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   wheat purchase

गेहूं खरीद का पहला दिन, नहीं हुई बोहनी

Sat, 02 Apr 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
wheat purchase
बाराबंकी। गेहूं खरीद का पहला दिन ही निराशाजनक रहा। किसी भी केंद्र पर एक दाना गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। जबकि केंद्र प्रभारी केंद्रों पर मौजूद किसानों के आने का इंतजार करते दिखाई दिए। विभाग को सोमवार तक बोहनी होने की उम्मीद है जबकि इसके आसार काफी कम नजर आ रहे हैं क्योंकि समर्थन मूल्य से कहीं ज्यादा गेहूूं के दाम किसानों को खुले बाजार में मिल रहे हैं। यही कारण है कि किसान सरकारी केंद्रों की तरफ रुख करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य 78 हजार एमटी निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 45 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैैं और शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 रुपये निर्धारित किया है। शुक्रवार से जिले में गेहूं की खरीद शुरू भी हो गई। विभाग के अनुसार, किसी भी केंद्र पर एक दाना गेहूं की खरीद नहीं की जा सकी, केंद्र प्रभारियों के तमाम प्रयासों के बावजूद किसान सरकारी खरीद केंद्रों की ओर रुख नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, किसानों का कहना है कि सरकारी मूल्य से ज्यादा 2100 रुपये प्रति क्विंटल के दाम नकद खुले बाजार में मिल रहे हैं। जबकि सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के बाद कम से कम 15 दिनों तक पैसे के लिए इंतजार करना पड़ता है। लेकिन बाजार में गेहूं बेचकर सरकारी मूल्य से अच्छे नकद पैसे मिल जा रहे हैं तो सरकारी केंद्रों पर जाने की क्या जरुरत है। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि अभी गेहूं की आवक कम है किसानों से बात चल रही है। सोमवार से खरीद शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्रों का देखा हाल
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने शुक्रवार को गेहूं खरीद का हाल जानने के लिए नवीन मंडी, सफदरगंज मंडी, सिरौलीगौसपुर और बुढ़वल में खुले गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। सफदरगंज मंडी में गेहूं खरीद केंद्र पर मौजूद प्रभारी गायत्री मौर्या से खरीद के संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि किसानों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। सोमवार को कई किसानों ने गेहूं लाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed