फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Welcome the new year with great pomp

धूमधाम से हुआ नये साल का स्वागत

Sat, 31 Dec 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 31 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Welcome the new year with great pomp
धूमधाम से हुआ नये साल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
हैप्पी न्यू ईयर मनाने के लिए युवा, बच्चे ही नहीं बल्कि बडे़ भी तैयारियाें में जुटे रहे। घर से लेकर आफिस तक तैयारियों पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। एक दूसरे से नए साल मनाने की तैयारी के बारे में पूछते दिखाई दिए। हालांकि कई दिन से प्लानिंग चल रही थी। रात के 12 बजते ही सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर नए साल का धूमधाम से स्वागत किया। इस दौरान पुलिस भी पूरी तरह सतर्क रही।
विज्ञापन


नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोग उत्साह व उमंग में लोग डूबे रहे और शाम होते ही जशभन की तैयारियों मेें मशगूल हो गए। नववर्ष को मनाने के लिए हर वर्ग के लोग अपने अपने अंदाज में तैयारियां की हैं। अमीर हो या गरीब सभी नए साल के उत्साह में डूबे हैं। वर्ष 2017 की पूर्व संध्या पर ही बधाई देने के अलावा युवाओं व बच्चों में ग्रीटिंग कार्ड भेजने का क्रम शुरू हो गया। लोग नेट पर भी मैसेज खंगालने में जुटे रहे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से मैसेज करने वाले दिनभर अपनी तैयारियों में जुटे हैं। शनिवार को बाजार में सजी दुकानों पर युवाआें व युवतियों की भीड़ जुटी रही। खासकर फूलों की दुकानों पर गुलदस्ते की खूब बुकिंग व खरीदारी हुई। नए साल को मनाने के लिए कोई लखनऊ तो कोई अपने घर पर ही जशभन मनाने की तैयारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नववर्ष की तैयारियों में जुटे लोग
शहर व गांव चहुंओर नववर्ष की तैयारियां है। नए साल के स्वागत के लिए लोग अलग अलग अंदाज में पार्टी मनाने के लिए प्लान किया था। शहर में कोई भी होटल ऐसा नहीं है जहां लोग अपने परिवार के साथ जाकर नए वर्ष को सेलीब्रेट कर सके इसी के चलते ज्यादातर लोग या तो लखनऊ जाने की तैयारी में लगे रहे । कुछ लोगों ने तो मंदिर जाने की भी तैयारी की है। कुछ अमीर लोग जिनके पास अपने फार्म हाउस है वहां लाकर नव वर्ष मनाने को तैयार है। 

सजी फूलों की दुकानें
नए वर्ष मेें फूल या फूलों का गुलदस्ता देकर नववर्ष की बधाई देने क्रेज कम नहीं है। फ्लावर डेकोरेटर्स की दुकानें सुबह से ही सज गई हैं। जिसमें तरह-तरह के फूलों को सजाया गया। इन दुकानोें पर खासकर किशोरियों व युवतियों की खूब भीड़ रही। गुलाब की खूब डिमांड रही। एक फूल का गुलदस्ता से लेकर बास्केट बुके आदि के लिए दुकानों पर भीड़ रही। 


म्यूजिकल कार्ड की रही डिमांड
नववर्ष के स्वागत के लिये बाजार सज गए हैं। नए-नए ग्रीटिंग में म्यूजिकल कार्ड युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ग्रीटिंग कार्ड पांच रुपये से लेकर दो सौ तीस रुपये तक मूल्य वाले ग्रीटिंग दुकानाें पर उपलब्ध हैं। हालांकि नये साल के स्वागत के लिये युवा वर्ग से लेकर सभी वर्गों के लोग अपने हिसाब से तैयारियों में जुटे हैं। कोई होटल व रेस्टोरेंट में परिवार के साथ मौज-मस्ती की तैयारी में है, तो युवाओं की पार्टी की तैयारियों में जुटी हैं। गिफ्ट की दुकानों पर सजी ग्रीटिंग में देवी-देवताओं से लेकर वालीबुड के कलाकारों की फोटो की धूम मची है। कुछ हिट फिल्मों के पोस्टर भी दुकान पर लगे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed