{"_id":"6acbf4cc7271de28a40ffe04","slug":"575-crore-in-composite-grants-received-to-upgrade-council-schools-barabanki-news-c-315-1-brb1038-181501-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: परिषदीय स्कूलों को संवारने को मिले कंपोजिट ग्रांट के 5.75 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: परिषदीय स्कूलों को संवारने को मिले कंपोजिट ग्रांट के 5.75 करोड़
Mon, 12 Oct 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 2618 परिषदीय स्कूलों में विकास कार्यों के लिए कंपोजिट ग्रांट की दूसरी किस्त के 5.75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग छात्र संख्या के आधार पर यह धनराशि विद्यालयों के खातों में भेज रहा है। इससे भवनों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, पेयजल, शौचालय और ब्लैकबोर्ड दुरुस्त कराने के साथ शिक्षण सामग्री खरीदी जाएगी।
धनराशि के पारदर्शी भुगतान के लिए एसएनए प्रणाली लागू की गई है। जिले के दो हजार विद्यालयों के खाते सक्रिय हो चुके हैं। शेष खातों को चालू कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।
बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट की दूसरी किश्त प्राप्त हो गई है। एसएनए प्रणाली से पारदर्शी तरीके से भुगतान किया जाएगा। सभी बीईओ को शेष खातों को तत्काल सक्रिय कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों को धनराशि भेजने में देरी न हो।