{"_id":"6acbf43a2bfbf66bfd0918c4","slug":"demand-raised-before-bsp-state-president-to-field-kokab-as-a-candidate-barabanki-news-c-315-1-lu11010-181555-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने कोकब की उम्मीदवार बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने कोकब की उम्मीदवार बनाने की मांग
Mon, 12 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी में आयोजित बसपा की जनसभा में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल।
बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने तालिब नजीब कोकब के नेतृत्व में उनका स्वागत किया। इस दौरान कोकब को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनाने की मांग उठाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष का ग्राम अनवारी, बेहटा, दारापुर चौराहा, पिनसावा और कुर्सी में स्वागत किया गया। इसके बाद बाबागंज में सेक्टर, बूथ कमेटियों और कैडर कैंप की समीक्षा बैठक हुई। इसमें संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने तालिब नजीब कोकब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती का संदेश लेकर दोबारा क्षेत्र में आएंगे। उन्होंने प्रत्याशी की घोषणा किए जाने की बात भी कही, हालांकि बैठक में किसी नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई।
विज्ञापन
तालिब नजीब कोकब ने मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस मौके पर अयोध्या मंडल के मंडल प्रभारी अजय कुमार गौतम, विक्रम गौतम, जिलाध्यक्ष तुलसी प्रसाद, डॉ. माधव सिंह पटेल, प्रमोद गौतम, अशोक बाबू, राजेंद्र प्रसाद गौतम, बंसी लाल गौतम और विश्राम गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।