{"_id":"57e812084f1c1bf50a573e49","slug":"weather-patterns-rather-than-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बदले मिजाज से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बदले मिजाज से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से मिली राहत
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह से तेज धूप रही। दोपहर में धूप व बढ़ी उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन शाम को अचानक घनघोर बादल घिर आए और बह रही हवा से लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की। पिछले दो दिनों से सुबह आसमान में बादल छाए रहने के बाद रविवार की सुबह से ही तेज धूप निकली।
समय के साथ धूप की तल्खी व उमस बढ़ती गई। शाम करीब साढ़े चार बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान में घनघोर बादल घिर आए। जिससे लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की। शाम को भी आसमान में बादल छाए रहे।