{"_id":"629e5185447cc27f860fe9ec","slug":"weather-barabanki-news-lko634036025","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जूझ रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मांग बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति लगातार बेपटरी है। रेलवे व उद्योगों को निर्बाध बिजली देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में आठ से दस घंटे की कटौती हो रही है। इस समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण बिना बिजली के लोग बेहाल हो रहे हैं। इसके साथ ही लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है।
मांग के अनुरूप बिजली न मिलने से शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती हो रही है। जिले को ढाई सौ मेगावाट के सापेक्ष 235 मेगावाट ही बिजली मिल पा रही है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है लेकिन 11 घंटे बिजली कटौती हो रही है। दिन में आपूर्ति बाधित रहती है।
शहर में भी अक्सर बिजली कट की जा रही है। शहर में करीब चार घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जा रही है। मकदूमपुर व महुवारीपुरवा, दशहराबाग मोहल्लों में लो वोल्टेज व कटौती से लोग त्रस्त हो चुके हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोग गर्मी से जूझने के लिए मजबूर हैं। वहीं, कटौती के बीच लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। रात के समय लो-वोल्टेज के चलते पंखा, कूलर अनुपयोगी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
हैदरगढ़ डिवीजन में ग्राम बबुआपुर, सोनिकपुर, संसारा, बीजापुर, बरावां, गंगापुर समेत करीब डेढ़ गांवों में 11 घंटे बिजली कटौती हो रही है। रोस्टर 18 घंटे के सापेक्ष सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे करीब एक लाख 70 हजार आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। फतेहपुर डिवीजन में ग्राम लच्छीपुर, रंजीतपुर, बेलहरा, कैथा, सैलक जलालपुर, छेदा, उमरी बेरिया समेत सवा सौ गांवों में आठ से दस घंटे बिजली कटोती हो रही है।
इससे करीब डेढ़ लाख आबादी को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। रामनगर डिवीजन में ग्राम बिछलका, सीहामऊ, ददौरा, निजामपुर, चौरलिया, समनापुर, तेलवारी, सिसौरा समेत करीब 50 गांवों में करीब दस घंटे बिजली कटौती हो रही है। इससे करीब 60 हजार आबादी प्रभावित है। इस पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि गर्मी के चलते मांग बढ़ी है। रोस्टर के अनुसार ही बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री के आदेश पर नहीं हो रहा अमल
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के रमसहाय गांव में पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अफसरों से इसे सही कराने की मांग की लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण परेशान है। जबकि विभागीय मंत्री ट्रांसफार्मर को तत्काल सही कराने का आदेश जारी कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी इस पर अमल नहीं हो पा रहा है।
बकाए पर कटे 57 बिजली कनेक्शन
फतेहपुर में पावर कार्पोरेशन की टीम ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्र के ग्राम मखदूमपुर, अचैचा पुरवा, लच्छीपुर, इसरौली, फिरोजपुर में दस हजार रुपये से अधिक बकाया होने पर 57 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। एसडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी को रोकने साथ ही राजस्व वसूली के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। बकायेदारों में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन काटे जा रहे हैं। चेकिंग के दौरान चार लाख 62 हजार रुपये राजस्व वसूला गया।
खंभा टूटा, छह गांवों की बिजली गुल
सैदनपुर। क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के पास ट्रक बैक करते समय सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूट गया और उस पर लगा ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। इससे करीब छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बदोसराय-सफदरगंज सड़क मार्ग पर सैदनपुर चौराहे पर रविवार की रात करीब दस बजे एक ड्राइवर ट्रक बैक रहा रहा था। बैक करते समय ट्रक पीछे लगे खंभे से टकरा गया जिससे वह टूटकर सड़क पर गिर गया।
खंभा टूटने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। खंभा टूटने के कारण सैदनपुर, कैरातिनपुरवा, दरियावगंज, गदिनपुरवा, हमीनपुर, जमलापुर गांव की बिजली गुल हो गई। शिकायत के बाद भी खंभा नहीं बदला गया। एसडीओ प्रेम प्रकाश का कहना है कि खंभा नहीं होने से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। मंगलवार को खंभा लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। संवाद