फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weather

कोहरे से घिरी रही सुबह, शाम होते ही बढ़ी गलन

Sat, 01 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
weather
बाराबंकी। चार दिन पहले मौसम ने जो करवट ली उसका असर शुक्रवार को भी रहा। कोहरे में लिपटी सुबह के बाद धूप निकली तो राहत मिली मगर यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रह सकी। क्योंकि शाम होते ही पारा अचानक तेजी से गिरा और गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

ठंड से बचाव को लेकर लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए। वहीं चिह्नित स्थानों पर लकड़ी न पहुंचने से अलाव ठंडे दिखे। हालांकि शहर में कुछ जगहों पर अलाव जलने से लोगों की भीड़ लगी रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी आसमान में बादल रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। ऐसा लग रहा था कि आज धूप के दर्शन नहीं होंगे। बरसात होने का असर दिखा और गलन बढ़ चुकी थी। हालांकि 10 बजे के बाद जब धूप निकली तो लोग घर से बाहर निकल कर धूप सेंकते नजर आए। लोग छतों पर निकल गए। हालांकि तीन बजते-बजते धूप कमजोर होने लगी और माहौल में धुंध छाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को पारा और नीचे चला गया और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने से शहर में हीटर व ब्लोअर की खरीदारी करते लोग दिखे। उधर, कंबल की उम्मीद देकर तमाम गरीब तहसील का चक्कर काटते रहे। अभी तक शहर में गरीबों को कंबल न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि हवाएं पूर्व की भांति चलती रहेंगी, बरसात के आसार नहीं है।

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
कोहरे के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इस समय कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली काठगोदाम डेढ़ घंटा, फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, गंगा सतलज अपने निर्धारित समय से दो घंटे 50 मिनट विलंब से पहुंची। हालांकि यात्री निर्धारित समय पर ही स्टेशन पर पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन लेट होने से ठंड के कारण यात्री प्लेटफार्म पर ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed