{"_id":"60199ef18ebc3e36c004f08d","slug":"weather-barabanki-news-lko562888276","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने मारी पलटी, चार डिग्री चढ़ा दिन का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने मारी पलटी, चार डिग्री चढ़ा दिन का पारा
विज्ञापन
बाराबंकी। मंगलवार को सुबह कोहरे व ठंड के बीच कुछ इस तरह घर से बाहर निकले लोग।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मौसम ने अचानक पलटी मारी। दिन का तापमान चार डिग्री चढ़ने और मंगलवार को चटख धूप निकलने से ठंड से काफी राहत मिली है। हालांकि रात के तापमान में आधा डिग्री की गिरावट जरूर दर्ज की गई है। लेकिन कोहरे से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम विभाग ने 6 और 7 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।
पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने इधर तीन दिनों से निकल रही धूप ने काफी राहत दी है। मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया। दिन का पारा जहां चार डिग्री चढ़ गया वहीं दिन में निकल चटख धूप ने मार्च महीने का एहसास करा दिया। धूप इतनी तेज थी कि लोगों ने अपने गरम कपड़े उतारकर किनारे रख दिए। लेकिन शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई और आसमान पर धुंध छाने के साथ ही कोहरा गिरने लगा।
वहीं सुबह आसमान पूरी तरह से साफ रहा लेकिन आठ बजे के आसपास बादल छा गए और कोहरा गिरने लगा। दस बजे के बाद निकली धूप ने ठंड से काफी हद तक राहत जरुर दी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा उत्तरी और पश्चिमी चलने से बारिश की संभावना बढ़ने लगी है।