{"_id":"6018524a8ebc3e333554c99d","slug":"weather-barabanki-news-lko5627164149","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप ने दी ठंड से राहत, तापमान में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप ने दी ठंड से राहत, तापमान में सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। तापमान में सुधार और दिन में निकल रही धूप ने भले ही ठंड से कुछ राहत दी हो लेकिन सुबह शाम गिर रहे कोहरे से फिलहाल राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई है लोग दिन में भी लाइटें जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवा चलने की वजह से अभी कोहरा ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
पिछले कई दिनों से तापमान में आ रही गिरावट के बाद सोमवार को तापमान में थोड़ा सुधार जरुर हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दक्षिणी पूर्वी हवा चलने की वजह से कोहरे और ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।
लोगों का कहना है कि दिन में निकल रही धूप ने ठंड से काफी हद तक राहत जरुर दी है लेकिन सुबह शाम गिर रहे कोहरे के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर पड़ने लगा है और लोग दिन में भी वाहनों की लाइटें जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हैं। वहीं शाम होते ही फिर कोहरा गिरने लगा और ठंड बढ़ गई जिससे लोग परेशान हो गए और अपने-अपने घरों में दुबक गए। ठंड और कोहरे के चलते बाजार में भी जल्दी ही सन्नाटा छा गया।