फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weather

घने कोहरे के बीच छाए रहे बादल, ठंड ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
weather
बाराबंकी। मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। सुबह जबरदस्त कोहरा रहा तो पूरे दिन बादल छाए रहे। दिनभर चली सर्द हवा की वजह से गलन भरी ठंड बढ़ने से लोग परेशान हो गए और शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही और वह सड़कों पर रेंगते दिखाई दिए। पूरे दिन लोग वाहनों की लाइटें जलाकर आते-जाते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बाद शुक्रवार को मौसम में एकदम से बदलाव आ गया और दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई। सुबह जबरदस्त कोहरा रहा।
विज्ञापन

दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला पाए। शाम होते ही फिर कोहरा गिरने लगा। लोगों का कहना कि ठंड इतनी ज्यादा हो रही है इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन अलाव जलवाए जाने के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। जिससे लोग खुद से अलाव जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वृहस्पतिवार की अपेक्षा तीन डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed