{"_id":"5e0ce5318ebc3e881b4c391d","slug":"weather-barabanki-news-lko5007807135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में खिली धूप भी नहीं दिला सकी ठंड से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में खिली धूप भी नहीं दिला सकी ठंड से राहत
विज्ञापन
बाराबंकी। भीषण ठंड का प्रकोप जिले में कम होता नहीं दिख रहा है। दिन में खिली धूप से लोग खुश तो हुए लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। शाम होते ही बादल छा गए। ऐसे में गलन भरी ठंड से लोग परेशान दिखे। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि गुरुवार को बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।
नए साल के पहले दिन सूर्य देवता ने दर्शन दिए तो कई दिनों से परेशान लोग काफी खुश हुए। जहां काफी समय से नम कपड़े व बिस्तर सुखाये तो वहीं धूप भी सेंकी। मगर, शाम होते ही मौसम का मिजाज बदल गया। बादल छाने से अचानक गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया। ऐसे में दिन में नए साल की मौज-मस्ती में खोए लोगों ने अलाव व ब्लोअर का सहारा लिया।
बुधवार को दिन में बाजारों में काफी रौनक दिखी। मगर, शाम होते ही फिर सन्नाटा पसरने लगा। कृषि विभाग के कार्यालय में मौसम अनुभाग के कर्मचारी कांशीराम ने बताया कि बुधवार को धूप निकलने से जिले का अधिकतम तापमान 18.5 व न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन शाम को बादल छा जाने से मौसम का रूझान बदल गया है। हालांकि गुद्भद्दवार को बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है।