फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   water logging

पहली बारिश में ही लबालब हुआ शहर

Tue, 24 May 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
water logging
बाराबंकी। पहली बारिश में ही शहर में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। शहर में कई स्थानों पर भारी जलभराव हो गया। सड़कों और मोहल्लों को जाने वाले मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं नगर पंचायतों में भी जगह-जगह पानी भरने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर अचानक तेज आंधी से शुरू हुई। इसके बाद हुई झमाझम बारिश ने शहर में जलनिकासी के इंतजाम से निपटने की व्यवस्था की हकीकत बयां कर डाली। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, जीआईसी मैदान, केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम, अयोध्या हाईवे समेत माल गोदाम रोड, गुलिस्ताने-ए-शेर कॉलोनी, लखपेड़ाबाग चौराहे के पास, बाल विहार कॉलोनी, महुवारीकापुरवा, दीनदयालनगर, विजय नगर, आजाद नगर, सुभाष नगर, अयोध्या नगर, पल्हरी चौराहा, बड़ेल चौराहा, हैदरगढ़ मार्ग और सतरिख जाने वाले मार्गों पर पानी भर जाने से लोग काफी परेशान दिखे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहर के नालों की सही से साफ-सफाई नहीं कराई जाती है। यदि समय व सही तरीके से सफाई हो जाती तो जलभराव की समस्या से न जूझना पड़ता लेकिन नगर पालिका प्रशासन इसको लेकर जरा भी गंभीर नहीं है। ईओ पवन कुमार का कहना है कि अभी नाला व नालियों की सफाई का कार्य चल रहा है। कहा जलनिकासी सही तरीके से हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायतों में भी हालात खराब
बारिश से निपटने के लिए शहर के साथ नगर पंचायतों में भी लाखों रुपये खर्च कर नाला व नालियों की सफाई का कार्य इस समय चल रहा है। 31 मई तक यह कार्य पूूरा होना है। लेकिन सोमवार को हुई बारिश के बाद जिस तरह से जलभराव हुआ उससे यही लग रहा है कि यह काम सिर्फ कागजों पर ही किया जा रहा है। नगर पंचायत जैदपुर, देवा, बेलहरा, फतेहपुर, रामनगर, टिकैतनगर, सतरिख, हैदरगढ़, सुबेहा, रामसनेहीघाट, बंकी, दरियाबाद में भी जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed