फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ward full, now treatment is being done by lying on benches

Barabanki News: वार्ड फुल, अब बेंचों पर लिटाकर हो रहा इलाज

Sun, 28 Jul 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 Jul 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Ward full, now treatment is being done by lying on benches
इमरजेंसी में बेंच पर किया जा रहा मरीज का इलाज। संवाद
बाराबंकी। इमरजेंसी वार्ड से स्ट्रेचर हटने के बाद यहां के सभी वार्ड मरीजों से भर गए हैं। मरीजों को अब बेंच पर लिटाकर इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी की बदहाल व्यवस्था देख ज्यादातर मरीज बिना इलाज के ही लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की सख्ती के बाद इमरजेंसी से स्ट्रेचर तो हटा दिए गए परंतु इसकी जगह पर कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते यहां आने वाले मरीजों को वार्डों में भर्ती किए जाने के बाद ही दो दिन के अंदर इमरजेंसी के सभी बेड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को आपातकालीन कक्ष भी मरीजों से भरा हुआ दिखा। एक किनारे रामप्रसाद को बेंच पर लिटाकर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था जबकि सुषमा, रामप्रवेश और गौतम फर्श पर बैठे अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने बताया कि मौजूदा कर्मी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं और कहते हैं कि अभी बेड नहीं खाली हैं, जब खाली होंगे तभी इलाज की सुविधा मिल पाना संभव है। इसके चलते ज्यादातर मरीज निराश होकर लौट जा रहे हैं और निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।

इस बावत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा कहते हैं कि इमरजेंसी में बेडों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। बेंच और स्ट्रेचर पर इलाज पर पूरी तरह से रोक है, ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े
जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 1552 मरीज देखे गए। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। इसके अलावा पेटदर्द और त्वचा रोग के मरीज भी ओपीडी में आए। ओपीडी में सुबह से ही मरीजाें की भीड़ बढ़ने लगी थी। देखते ही देखते पूरी ओपीडी मरीजों से भर गई। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में आए बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed