{"_id":"64adac5d3012433e620b46c4","slug":"wanted-to-make-the-school-better-adopted-and-made-a-mistake-barabanki-news-c-315-1-brp1006-32-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बेहतर बनाना था स्कूल, गोद लेकर गए भूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बेहतर बनाना था स्कूल, गोद लेकर गए भूल
Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बदहाल सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जनप्रतिनिधियों व अफसरों को उनकी मर्जी के अनुसार 127 सरकारी विद्यालय गोद दिए गए थे। गोद लेने के बाद 19 बिंदुओं पर स्कूल को बेेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी इन्हें दी गई थी। शुरु में तो बहुत दावे हुए मगर बाद में अधिकतर ने यह विद्यालय बिसरा दिए। बेहतर बनाने की बात तो दूर रहीं इन विद्यालयों में जलनिकासी तक की व्यवस्था नहीं हुई।
जिले में कुल 2636 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1792 प्राथमिक विद्यालय, 475 पूर्व माध्यमिक विद्यालय व 369 कंपोजिट विद्यालय हैं। पिछले साल शिक्षा सत्र शुरु होने के बाद जून माह में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मर्जी से उनको एक-एक सरकारी विद्यालय गोद दिया गया था। अब जब विद्यालय खुले करीब 10 दिन हो चुके हैं मगर शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है।
सांसद के स्कूल में बाउंड्री नहीं
सांसद उपेंद्र रावत ने मसौली ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय गोद लिया था। इस स्कूल में बाउंड्री तक नहीं बन सकी है। मंगलवार को स्कूल परिसर में जगह जगह लगे ईट के ढेेर सारी बदहाली बयां कर रहे थे।
विज्ञापन
एसडीएम वाले विद्यालय में फैला कीचड़
फतेहपुर के एसडीएम ने प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदीपुर गोद लिया था। लेकिन सुधरने की बजाय के यहां के हालात बिगड़ते गए। बाउंड्री नहीं बन सकी। मौजूदा समय में स्कूल परिसर में गंदगी व कीचड़ फैला है।
परिसर में गंदगी, विधायक ने नहीं कराई सफाई
हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत ने अपने पास के ही कंपोजिट विद्यालय केसरगंज को गोद लिया है। यहीं पर बीईओ कार्यालय भी है मगर विद्यालय परिसर में बड़ी बड़ी घास उगी है। गंदगी का माहौल है लेकिन सफाई नहीं कराई गई।
.
कहीं कूड़े के ढेर कहीं उगी झाड़ियां
बरसात के इस मौसम में सरकारी विद्यालयों में भीषण गंदगी देखने को मिल रही है। सिद्घौर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कादिरपुर के परिसर के पास गड्ढे में भरे पानी से बदबू आ रही है। प्राथमिक विद्यालय सदरुद्दीनपुर के पास भारी मात्रा में कूड़ा बरसात मेें सड़ रहा है। सड़ांध से शिक्षक तक परेशान दिखे। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सोनिकपुर में विद्यालय के अंदर ही कूड़ा भरा मिला तो त्रिवेदीगंज के सरकारी स्कूल के परिसर कटीली झाड़ियां उगी है।
फिर गोद दिए जा रहे हैं वहीं विद्यालय
पिछले एक साल मेें स्कूलों को गोद देने वाले अधिकारी बदल गए मगर स्कूलों के हालात नहीं बदले। बावजूद इसके एक बार फिर उन्ही अधिकारियों के पद नाम से उन्ही विद्यालयों को गोद देने की तैयारी की जा रही है। वहीं, बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि इस बार अफसरों को रिमांइडर भेजा जाएगा। स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है।