फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Waiting to welcome the new year

नए साल के इस्तकबाल का बेसब्री से इंतजार

Thu, 31 Dec 2015 12:18 AM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर मनाने के लिए युवा ही नहीं बल्कि बडे़-बूढ़े भी तैयारियों में जुटे हैं। घर से लेकर ऑफिस तक तैयारियों पर चर्चाएं हैं। बाजार में फूलों व गिफ्ट की दुकानों पर रौनक छा गई है। कोई डायरी तो कोई कैलेंडर खरीद रहा है। इसी के साथ फेसबुक व वाट्सएप पर बधाई संदेशों का सिलसिला भी तेज हो गया है।
विज्ञापन


साल 2016 की पूर्व संध्या पर ही बधाई देने के अलावा युवाओं व बच्चों में ग्रीटिंग कार्ड भेजने का क्रम शुरू हो जाएगा। लोग इंटरनेट पर भी मैसेज खंगाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से मैसेज भेजने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है।
विज्ञापन


नया साल मनाने के लिए हर वर्ग के लोग अपने अपने अंदाज में तैयारियां कर रहे हैं। वरिष्ठ जनों का कहना है कि चलन बदल गया है, अब चिट्ठी पत्री चलती नहीं, फोन ही सशक्त माध्यम है। संभव हुआ तो मित्रों का बुलाकर साथ में चाय पी जाएगी और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों पर चर्चा की जाएगी। बुधवार को बाजार में सजी दुकानों पर युवाओं व युवतियों की भीड़ जुटी रही। खासकर फूलों की दुकानों पर गुलदस्ते की बुकिंग खूब हुई। नव वर्ष मनाने के लिए कोई लखनऊ तो कोई अपने घर पर ही जश्न की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल के स्वागत के लिए लोग अलग-अलग अंदाज में पार्टी करने का प्लान कर रहे हैं। घरों में पकवान बनाने की तैयारियां हैं जबकि तमाम लोग लखनऊ जाने की तैयारी में हैं। कुछ लोगों ने तो मंदिर जाकर दर्शन करके नए साल की शुरूआत करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed