फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Voting will take place on February 26, increasing the excitement among the candidates

Barabanki News: 26 फरवरी को होगा मतदान, प्रत्याशियों में सरगर्मियां बढ़ीं

Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Voting will take place on February 26, increasing the excitement among the candidates
फतेहपुर। फतेहपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एल्डर्स कमेटी द्वारा घोषित इस कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 26 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 3:30 बजे तक होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही कचहरी परिसर में प्रत्याशियों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों के दावेदार अधिवक्ताओं से संपर्क साधकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


चुनावी कार्यक्रम के तहत, मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। 18 फरवरी को मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और सूची का पुनः प्रकाशन होगा। 19 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री और दाखिल करने की प्रक्रिया अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। इसके अगले दिन, 20 फरवरी को, नामांकन पत्रों की जांच और वापसी का कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 3 बजे तक संपन्न होगा।
विज्ञापन

21 फरवरी को वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 23 फरवरी को बार कक्ष में प्रत्याशियों की परिचर्चा बैठक अपराह्न 12 बजे आयोजित की जाएगी। मतदान स्थल की सभी तैयारियां 24 फरवरी तक पूरी कर ली जाएंगी, जबकि 25 फरवरी को प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन होगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि निष्पक्ष और सुचारू चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, अलीउद्दीन शेख, राकेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश यादव, पौरुष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed