फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

ऑनलाइन भी देख सकेंगे मतदाता सूची में नाम, आज अंतिम प्रकाशन

Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
voter list
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में जिले के 22 लाख 95,987 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 12 लाख से अधिक पुरुष तो 10 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि 80 वोटर थर्ड जेंडर के रूप में हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को बूथों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जहां पर जाकर लोग अपना और परिवार के सदस्यों का नाम देख सकेंगे। हालांकि आयोग की वेबसाइट पर भी जाकर घर बैठे मतदाता सूची देखने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

जिले की छह विधानसभा और एक आंशिक क्षेत्र में इस बार मतदाताओं की संख्या 22 लाख 95,987 तक पहुंची है। शुद्ध मतदाता सूची में इस बार 12 लाख 15,084 पुरुष तो 10 लाख 80,823 महिला तथा 80 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। बुधवार को 2829 बूथों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। जिसमें लोग मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम देख सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं घर बैठे भी डिजिटल मोबाइल के जरिए मतदाता सूची देखी जा सकती है। इसके लिए गूगल पर www.nvsp.in का लिंक डालकर खुलने वाले पेज खोलना होगा। जिसमें इलेक्ट्रोलर डॉट इन पर क्लिक कर अपना नाम, पिता या पति का नाम, पता, विधानसभा आदि जानकारियां दर्ज कर मतदाता सूची में नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा--पुरुष--महिला--थर्ड जेंडर-- कुल वोटर
कुर्सी--210069--18,3609--10--3,93,688
रामनगर--181034--156624--5--3,37,663
बाराबंकी--207268--183018--33--3,90,319
जैदपुर--208049--188134--14--3,96,197
दरियाबाद--21221--194647--9--4,10,877
हैदरगढ़--182471--166050--9--3,48,530
रुदौली आं.--9972--8741--18,713
-------------------------------------------------
कुल-- 1215084--1080823--80--2295987
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 2829 बूथों पर किया जाएगा। मतदाता अपना व परिवार का नाम देख सकते हैं। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
-डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed