{"_id":"6043d46d8ebc3e14fe0348dc","slug":"voter-list-barabanki-news-lko568278795","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में दर्ज हैं मृतकों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में दर्ज हैं मृतकों के नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत सैदनपुर की मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं जिनकी आज से करीब आठ साल पहले मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत सैदनपुर की मतदाता सूची में कई प्रकार की गड़बड़ियों का मामला प्रकाश में आया है। फाइनल मतदाता सूची में गांव के उन लोगों के नाम भी दर्ज हैं जिनकी लगभग आठ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इनमें तारावती, रामनरेश, बेचन, बेचालाल, रमेश, निसार, मैकूलाल, शुबराती, माशूक, राम सुमिरन, अवधराम, सुशीला देवी आदि शामिल हैं। इससे साफ हो रहा है कि पंचायत चुनाव को लेकर जो मतदाता सूची बनाई गई है उसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।
इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे लोगों ने नाम सूची में शामिल नहीं किए गए जो वोटर हैं बल्कि ऐसे लोगों के नाम शामिल कर लिए गए हैं जिनकी या तो मौत हो चुकी है या फिर वे पंचायत के निवासी ही नहीं है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बाबत एसडीएम हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। यह गंभीर विषय है। इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।