{"_id":"58066bf74f1c1b9f1b703306","slug":"villagers-got-mortgage-vdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने वीडीओ को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने वीडीओ को बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा चयन को लेकर हुए बवाल में विपक्षियों ने ग्राम विकास अधिकारी समेत अन्य कर्मियों को बंधक बना लिया। दूसरे पक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडीओ को मुक्त कराया। वीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने बवाल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के जेठबनी गांव में मंगलवार को कोटा चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मालती और मिथलेश के बीच चुनाव होना था। वोटिंग के बाद हुई मतगणना में मालती को 166 और मिथलेश को 145 वोट मिले।
15 मतों से मालती को विजयी घोषित कर दिया गया। इससे बौखलाए मिथलेश के पति विजय समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। विजय समर्थकों ने वीडीओ वीपी सरोज और उनके साथ आए अन्य कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विजय समर्थक मालती को बतौर कोटेदार स्वीकार करने के पक्ष में नहीं थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने वीडीओ को ग्रामीणों से मुक्त कराया। वीडीओ ने बताया कि मालती की जीत के बाद विजय और उनके समर्थकों ने हंगामा करते हुए अभद्रता की है। पूरे मामले की लिखित तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।