{"_id":"64628b26672561eca90d5226","slug":"villagers-caught-nomads-mistaking-them-for-smugglers-barabanki-news-c-13-1-237558-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तस्कर समझ घुमंतुओं को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तस्कर समझ घुमंतुओं को ग्रामीणों ने पकड़ा
Tue, 16 May 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 16 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद थाना क्षेत्र के कमोली गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने तस्कर समझकर कुछ घुमंतुओं को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के बाद पकड़े गए लोगों को छुड़ाया।
एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि राजस्थान प्रांत के घुमंतू समुदाय के कुछ लोग मवेशी लेकर क्षेत्र के इटौरा गांव से गुजर रहे थे। कमोली गांव पहुंचने पर उनके मवेशियों को मालवाहन पर लदा देख ग्रामीणों ने पशु तस्कर समझ कर उन्हें पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि राजस्थान के अजमेर जिले के थाना केवड़ी निवासी मान सिंह व भीलवाड़ा के छापरेल निवासी मोहर सिंह महिलाओं व बच्चों समेत मवेशियों को लेकर जा रहे थे। उनके पास सभी पहचान से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे। पशु तस्करी जैसा कोई मामला सामने न आने पर उन्हें छोड़ दिया गया। संवाद