फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vikas Bhavan does not have a place to open sub post office

विकास भवन में नहीं है उप डाकघर खोलने की जगह

Mon, 08 Mar 2021 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bhavan does not have a place to open sub post office
बाराबंकी। 22 विभागों केे कर्मचारियों को सरकारी डाक भेजने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर दूर प्रधान डाकघर जाना पड़ता है। डाक अधीक्षक द्वारा विकास भवन में उप डाकघर की एक शाखा खोलने के लिए भेजे गए प्रस्ताव के बाद भी विकास भवन के जिम्मेदार अधिकारी इस पर गंभीर नहीं हैं। वहीं विकास भवन को आईएसओ का दर्जा दिलाने के लिए पिछले कई महीनों से मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन

विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मुस्तफा खान समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस सरकारी भवन में उपडाकघर की शाखा खोलने की मांग तत्कालीन जिला विकास अधिकारी केके सिंह से की थी। इसके बाद प्रधान डाक अधीक्षक एके अवस्थी से वार्ता कर डाक शाखा खुलवाने की बात रखी थी। इस पर डाक अधीक्षक ने एक प्रस्ताव तैयार कर विकास विभाग से स्थान उपलब्ध कराने को कहा था लेकिन इस बीच तत्कालीन डीडीओ का तबादला होने के बाद यह कार्यवाही ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

नवागत डीडीओ भी विकास भवन परिसर में कोई उपयुक्त स्थान दिलाने की जहमत उठाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों में इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ एकता सिंह ने बताया कि विकास भवन परिसर में उप डाकघर खोलने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द ही यहां पर उपयुक्त स्थान दिलाया जाएगा ताकि सरकारी डाक भेजने के लिए कर्मचारियों को दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed