{"_id":"61560a9e8ebc3e9fb414a017","slug":"video-viral-barabanki-news-lko598040915","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। आय प्रमाण पत्र व घरौनी जारी करने के लिए घूस ले रही कथित महिला लेखपाल का वीडियो वायरल हो गया। इसे लेकर गुरुवार को भाकियू भानु गुट के नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें महिला लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर उस निलंबित करने की मांग की गई है।
भानु गुट के तहसील अध्यक्ष दद्दन सिंह ने ज्ञापन में कहा है कि फतेहपुर ब्लॉक के ग्राम रंडवारा निवासी किसान हंसराज विश्वकर्मा घरौनी सही कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहा था। संबंधित महिला लेखपाल ने बिना धन लिए काम करने से मना कर दिया। परेशान हंसराज ने वसूली की रकम देकर किसी तरह काम कराया।
लेकिन इस दौरान किसी ने धन लेते हुए एक महिला लेखपाल का वीडियो बना लिया। जो बाद में वायरल हो गया। भाकियू नेताओं ने तहसीलदार राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा है। इसमें चेतावनी दी गई है कि लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर भाकियू कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)