Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vice President honors Balbir from Barabanki

Barabanki News: बाराबंकी के बलबीर को उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Fri, 06 Nov 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 06 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vice President honors Balbir from Barabanki
मेडल व तिरंगा के साथ बलवीर सिंह
बाराबंकी। बाराबंकी के बैडमिंटन खिलाड़ी बलबीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट गेम्स में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें सम्मानित कर उनके हौसले को बढ़ाया।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने बलवीर के नाम के अनुरूप उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। अब बलबीर सिंह की नजरें बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स पर टिकी हैं, जहां वे एक से आठ अगस्त 2027 तक ल्यूवेन में भारतीय तिरंगा लहराने के इरादे से उतरेंगे। राष्ट्रीय ऑर्गन ट्रांसप्लांट गेम्स में उपराष्ट्रपति ने बलवीर सिंह से अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन


शहर के लखपेड़ाबाग निवासी बलबीर सिंह वर्तमान में बंकी ब्लॉक में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ बैडमिंटन का अभ्यास जारी रखते हुए, बलबीर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने अर्जेंटीना, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी सहित विभिन्न देशों में आयोजित वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल किए हैं। उपराष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करना उनके खेल सफर की एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 में दो किडनियां हो गईं थी खराब
बलबीर का खेल सफर आसान नहीं रहा है। वर्ष 2009 में दोनों किडनियां खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें 45 बार डायलिसिस करानी पड़ी। वर्ष 2011 में किडनी प्रत्यारोपण के बाद उन्हें नया जीवन मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने खेल से नाता नहीं तोड़ा। परिवार के सहयोग और निरंतर अभ्यास के दम पर वे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचे।

बलबीर सिंह का कहना है कि अब उनका पूरा ध्यान बेल्जियम में होने वाले वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स पर है। वे अंगदान करने वाले लोगों को असली हीरो मानते हैं, क्योंकि एक अज्ञात अंगदाता के कारण ही उन्हें नया जीवन मिला और वे आज देश के लिए खेलने का सपना पूरा कर पा रहे हैं।


बलवीर सिंह की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां:
2015- अर्जेंटीना: स्वर्ण और कांस्य पदक
2017-स्पेन: बैडमिंटन एकल में स्वर्ण पदक
2019-यूनाइटेड किंगडम: खराब तबीयत के बावजूद रजत पदक
2023-ऑस्ट्रेलिया: शानदार प्रदर्शन
2025-जर्मनी: हंगरी व ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed