फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vehicle checking

एक बस व दो ट्रक सीज, तीन का काटा चालान

Sat, 07 Aug 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
vehicle checking
बाराबंकी। नियम विरुद्ध व बिना परमिट डग्गामार वाहनों के खिलाफ शुक्रवार को भी अभियान चलाया गया। एआरटीओ की टीम ने मोहम्मदपुर चौकी के पास पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें एक बस व दो ट्रक को बंद कराया गया। वहीं तीन बसों व एक ट्रक का चालान काटा गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा है। शुक्रवार सुबह मोहम्मदपुर चौकी के समीप एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने एक बस व दो ट्रक को सीज कर दिया और तीन बसों व एक ट्रक का चालान किया।
विज्ञापन

दोपहर में हुई बारिश के दौरान चेकिंग अभियान में व्यवधान पड़ा लेकिन बारिश बंद होते ही फिर वाहनों की चेकिंग होने लगी। एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि बिना परमिट या फर्जी कागजात के सहारे सवारी ढो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी धरपकड़ जारी रहेगा। शहर में पटेल तिराहा पर चेकिंग करने के लिए चेकिंग दलों की ड्यूटी लगाई गई। शहर में सड़कों पर बुलेट कम ही दिखी। कई बुलेट सवार पटेल तिराहा पर चेकिंग देख दूसरे रास्ते से निकल गए।
तीन ई-रिक्शा पकड़े, डीलर को नोटिस
एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन सड़क पर सवारी ढो रहे ई-रिक्शा को सीज कर दिया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन वाहन का संचालन नहीं होना चाहिए, यह जिम्मेदारी डीलर की है कि बिना रजिस्ट्रेशन कोई वाहन न निकले। बिना रजिस्ट्रेशन तीन ई-रिक्शा को पकड़ा गया है और डीलर को नोटिस भेजी गई है।

रास्ते में खड़ी रही खराब हुुई बस
मोहम्मदपुर चौकी के पास शुक्रवार की भोर एक रोडवेज बस खराब हो गई। रास्ते में खड़ी बस देख एआरटीओ ने नाराजगी जताई और बस को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। एआरटीओ ने एआरएम को मौके पर बुलाया और बस हो हटवाया। कहा कि यदि रास्ते में बस खराब होती है तो उसे तुरंत हटाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed