फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vehicle checking

बिना परमीशन परिवर्तित की बस की सीट, एक लाख का जुर्माना

Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
vehicle checking
बाराबंकी। संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से चलाई जा रही चेकिंग के दौरान टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। मोहम्मदपुर चौकी के समीप चेकिंग के दौरान टीम ने एक ऐसी बस पकड़ी है जिसमें बस संचालक द्वारा बिना परमीशन बैठने वाली सीट को स्लीपर सीट में परिवर्तित कर लिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को चार बसों को परमिट का उल्लंघन करते पाए जाने पर सीज कर दिया गया। वहीं तीन बस व चार ट्रकों का चालान किया गया। अभियान के दौरान बिना अनुमति के सीटों को परिवर्तन करने के मामले में एक बस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र लखनऊ निर्मल प्रसाद के निर्देश के बाद जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मोहम्मदपुर चौकी के पास हुई चेकिंग के दौरान विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने एक सफेद रंग की मिनी बस को रुकवाकर जांच की तो वह आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस के कागजात की जांच गई तो वह मिनी बस के मिले। बस को अंदर से देखा गया तो उसमें पूरी तरह से अल्ट्रेशन (परिवर्तन) मिला। बस के अंदर यात्रियों के बैठने की जगह सोने के लिए स्लीपर बेड, अलमारी आदि मिला। एआरटीओ ने परिवहन विभाग से बिना अनुमति सीटों का परिवर्तन किए जाने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए बस को सीज कर दिया गया।

वहीं तीन लंबी दूरी की बस परमिट का उल्लंघन करते पाई गई। जिन्हें भी सीज कर दिया गया। इसके अलावा तीन बसों व चार ट्रकों का चालान किया। एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि चेकिंग के दौरान बिना परमीशन सीट परिवर्तित करने वाली बस पकड़ी गई है। नए आदेश के बाद बिना परमीशन बस की सीट को परिवर्तित करने पर बस पर एक लाख रुपये का जुर्माना किए जाने की यह पहली कार्रवाई है। विभाग की ओर से विधिक कार्रवाई भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed