{"_id":"6849dc4a6be0d9c897073043","slug":"vegetable-spice-business-made-him-self-reliant-barabanki-news-c-315-brb1001-141346-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सब्जी मसाला के कारोबार ने बनाया स्वावलंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सब्जी मसाला के कारोबार ने बनाया स्वावलंबी
Thu, 12 Jun 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। मौलाबाद के समूह की महिलाओं को सब्जी मसाला के कारोबार ने स्वावलंबी बना दिया हैं। पारिजात लघु उद्योग के नाम से संचालित इनके मसाला कारखाने में करीब 40 महिलाएं काम करती हैं। समूह की महिलाएं हल्दी, मिर्चा, धनिया व गरम मसाला तैयार कर इसकी सप्लाई परिषदीय विद्यालयों के साथ ही आस पास के घरों में भी कर अच्छा मुनाफा कमा लेती हैं। गुणवत्ता के कारण उनका मसाला कारोबार बढ़ता जा रहा है।
मौलाबाद की शीलू वर्मा ने दो साल पहले राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़कर नव दुर्गा स्वयं सहायता समूह बनाया था। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से जोड़ा गया। उन्हें विभिन्न तरह के मसालों को कूटना व पीसना सिखा कर उनकी पैकिंग कराना सिखाया गया। समूह की महिलाएं अब इस काम में पूरी तरह पारंगत हो गई हैं। वह जहां भी जाती हैं अपने ब्रांड के सब्जी मसाला का प्रचार-प्रसार भी करती हैं।
समूह की सचिव संगीता ने बताया कि तैयार मसालों की सप्लाई के लिए कैरी बैग बनाने की मशीन भी आ मंगा ली गई है। जल्दी ही पैकिंग का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि मौलाबाद की महिलाओं के समूह द्वारा तैयार मसाला उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक मुख्यालय स्तर पर भी बिक्री शिविर आयोजित कराए जाएंगे।